Haryana Peon Vacancy 2026: हरियाणा जिला कोर्ट में निकली चपरासी की भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता

Published On: January 28, 2026
Follow Us
Peon vacancies have been announced in Haryana District Court.

Haryana Peon Vacancy 2026: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पलवल जिला न्यायालय ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और फॉर्म स्वयं जाकर जमा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

पलवल जिला कोर्ट चपरासी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को हिंदी या पंजाबी भाषा का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए, ताकि कोर्ट से जुड़े कार्यों को आसानी से किया जा सके।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

जानें कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवारों को पलवल जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट palwal.dcourts.gov.in पर जाकर चपरासी भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, उम्र, पता, जाति वर्ग, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसी सभी जानकारी साफ-साफ भरें।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाकर घोषणा (Declaration) वाला भाग भरें। पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र इस पते पर समय से पहले जमा करना होगा-जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायालय, कुसलीपुर, पलवल (हरियाणा)

चयन प्रक्रिया

पात्र उम्मीदवारों की सूची, जिसमें रोल नंबर और इंटरव्यू की तारीख शामिल होगी, साक्षात्कार से पहले वेबसाइट पर जारी की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को अलग से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को खुद अपनी व्यवस्था करनी होगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment