Haryana Weather : हरियाणा में आज होगी बारिश, इन जिलों में अलर्ट

Published On: January 27, 2026
Follow Us
It will rain in Haryana today.

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है । पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद एक बार फिर से हरियाणा, दिल्ली-NCR में बारिश के आसार बन रहे हैं । मौसम विभाग ने आज और कल हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद फिर से बारिश के बादल हरियाणा के ऊपर मंडरा रहे हैं ।

आज इन 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ी धूप होने के बाद भी ठंड में कमी महसूस नहीं की जा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद फिर से बारिश होने, तापमान में गिरावट और ठंड की ठिठुरन का अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है । गुरुग्राम, मेवात (नूंह), फरीदाबाद में जोरदार बारिश तो वहीं अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, करनाल, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 27 जनवरी और 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा ।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment