न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेगी IMT, CM ने दी मंजूरी

On: January 25, 2026 9:56 AM
Follow Us:
An IMT will soon be built in this district of Haryana.

Haryana : हरियाणा में दस औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) बनाने को लेकर BJP सरकार ने चुनाव के दौरान की घोषणा की थी। इनमें पहली IMT अंबाला में बनकर तैयार होगी। CM नायब सिंह सैनी ने IMT स्थापना को लेकर अंतिम मंंजूरी दे दी है। IMT के पहले चरण के लिए नग्गल व उसके आसपास की करीब 858 एकड़ भूमि को चिन्हित भी कर लिया गया है। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों को आईएमटी के निर्माण के लिए प्रति एकड़ 1.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आईएमटी पर काम शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी संकल्प पत्र के बाद अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि एसएसआईडीसी अंबाला में 800 एकड़ भूमि पर आईएमटी बनाने का एलान किया था। यह बजट घोषणा की है, इसलिए मुख्यमंत्री सैनी इस प्रोजेक्ट की खुद निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि नए बजट से पहले इस प्रोजेक्ट की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी जाए।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

पिछले दिनों में मुख्यमंत्री ने अंबाला के किसानों के साथ बैठक भी की थी, जिस पर किसानों ने आईएमटी के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति भी जता दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने एलान भी किया था कि अंबाला में बनने आईएमटी पर जल्द ही रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी। आईएमटी बनने से न सिर्फ रोजगार पैदा होगा बल्कि अंबाला की औद्योगिक रफ्तार भी बढ़ेगी।

राज्य सरकार ने हरियाणा में दस आईएमटी की घोषणा की थी। यह आईएमटी अलग-अलग जगहों पर बननी हैं। इसमें दो आईएमटी अंबाला में ही बननी है। एक आईएमटी नारायणगढ़ में भी प्रस्तावित है। वहीं, फरीदाबाद-पलवल में दो, रेवाड़ी, जींद, भिवानी, कैथल में भी एक-एक आईएमटी बनाने का प्रस्ताव है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

हरियाणा सरकार पहले चरण में छह आईएमटी पर फोकस कर रही है। इन आईएमटी के लिए राज्य सरकार को करीब 35000 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि इन जमीनों को लेकर कोई विवाद न हो, इसके लिए राज्य सरकार के नुमांइदे किसानों से पहले बातचीत कर रहे हैं और उसके बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे। इन दस में से एक आईएमटी जापानी निवेशकों से भी विकसित की जानी है। जापान दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका एलान किया था।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment