Haryana Weather: हरियाणा में नए साल पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड, घने कोहरे का अलर्ट

Published On: December 28, 2025
Follow Us
Haryana experiences bone-chilling cold on New Year's Day.

Haryana Weather : हरियाणा में धुंध के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी में पाला पड़ सकता है। राज्य में सबसे ठंडा गुरुग्राम रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया, शनिवार को भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे अंबाला, सोनीपत, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व जींद के कुछ हिस्सों में दृश्यता शून्य से 100 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दस बजे के बाद कई इलाकों में धूप भी निकली। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से 28 दिसंबर को कुछ इलाकों में तापमान बढ़ेगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर को सक्रिय होगा, इससे पहाड़ों में बर्फबारी होगी।

जिसकी वजह से एक व दो जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। कुल मिलाकर नए साल पर कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन घना कोहरा व शीतलहर भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी होगी। शनिवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। Haryana Weather

शीतलहर से निपटने के लिए एक्शन प्लान लागू

विभाग के मुताबिक शीतलहर खासकर बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगजनों, बाहरी कामगारों और बेघरों के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। विभाग के मंत्री विपुल गोयल की ओर से सभी जिले के उपायुक्तों, संबंधित विभागों, आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों और सामुदायिक संगठनों से कहा गया है कि वे इस एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करें।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment