Breaking : पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में आई जांच एजेंसियां

Published On: January 29, 2026
Follow Us
The Punjab Civil Secretariat has received a bomb threat.

Breaking : पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सिविल सेक्रेटेरिएट के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी मिलने के बाद सीआएसएफ और खुफिया एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। वहीं धमकी के बाद एहतियातन हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट को भी खाली करवा लिया गया है।

सिविल सेक्रेटेरिएट के कर्मचारियों से कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। धमकी की जानकारी के बाद एजेंसियों ने सावधानी से अपना काम शुरू कर दिया है। कल चंडीगढ़ के कई कॉन्वेंट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया था।

सिविल सेक्रेटेरिएट पंजाब और हरियाणा के कर्मचारियों से अपने ऑफिस छोड़कर बाहर निकलने की अपील की गई है, जिसके बाद कर्मचारी अपने ऑफिस खाली करके जा रहे हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment