𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : अन्य राजनीतिक दल छोड़ कांग्रेस का सैकड़ो लोगों ने थामा दामन

भाजपा के राज में नहीं हुआ विकास विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी त्यागी यमुनानगर डिजिटल डेस्क ||  भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने पर यमुनानगर कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि 10 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और पुराने घोषणा ...

Photo of author

कावेरी

Published

भाजपा के राज में नहीं हुआ विकास

विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी त्यागी

यमुनानगर डिजिटल डेस्क ||  भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने पर यमुनानगर कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि 10 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और पुराने घोषणा पत्र को लागू नहीं कर पाए, अब दोबारा घोषणा पत्र जारी कर दिया। यह भी पहले की तरह ही होगा। 

गांव खारवान में कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता देवेंद्र चावला, कारज संधू, व्यापार सेल के जिला अध्यक्ष गुरबाज सिंह, आकाश बतरा, जगाधरी मंडी प्रधान मनीष कंबोज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि यदि उन्हें आप लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो वह हमेशा ही सुख-दुख में आपके साथ खड़े होंगे। शहर की जो समस्या है उनका समाधान करेंगे। इसके अलावा जनता को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए उसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। रमन त्यागी ने कहा कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जो बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 साल भाजपा की सरकार रही पहले घोषणा पत्र आज तक लागू नहीं किए गए अब एक नया घोषणा पत्र जारी कर दिया। अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। वही दूसरी ओर यमुनानगर में इनेलो आम आदमी पार्टी और भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

चिट्टा मंदिर रोड पर वाल्मीकि मंदिर के सामने कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कांग्रेस के हलका यमुनानगर प्रत्याशी रमन त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, उनके पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। वही इनेलो, आम आदमी पार्टी और भाजपा छोड़ सैकड़ो लोग कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने पटका पहनकर उनका कांग्रेस में स्वागत किया और कहां कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों का समर्थन मुझे मिला तो मैं विधानसभा तक पहुंचूंगा और विधानसभा में आपकी आवाज को उठाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि 10 साल भाजपा सरकार ने क्या काम किया है यह आप सबको पता है। रमन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में गली गली में नशा बिक रहा है इस और ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सभी वायदे पूरे किये जाएगें। लोगों को बिजली फ्री दी जाएगी और लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। वहीं गुड़ मंडी यमुनानगर में कार्यक्रम में लाजपाल भल्ला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की।

https://ift.tt/TxQtX91

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment