Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौजपुर स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास हुई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई।

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। कार में सवार परिवार मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का रहने वाला था और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया।

एसएसबी के जवानों ने सबसे पहले जलती कार को देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने कार चालक विनोद मेहर को किसी तरह बाहर निकाल लिया, जो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि कार में सवार अन्य पांच लोग—दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चियां—बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने शवों को बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार में गैस रिसाव को माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment