शराब के शौक़ीनों के लिए Good News, यहां आपको 10 मिनट में मिलेगी होम डिलीवरी

  UP Board 10th 12 th Result 2025 आज: UPMSP रिजल्ट upmsp.edu.in, DigiLocker, SMS पर ऐसे चेक करें कोलकाता: शराब के शौकीनों के लिए Good News है. हैदराबाद के एक स्टार्टअप ने कोलकाता में सिर्फ 10 मिनट के अंदर लोगों तक शराब की डिलीवरी (Liquor Supply) करने की सेवा शुरू की है. यह सेवा अभी सिर्फ शहर के लिए शुरु की गई है.  इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड बूजी (Booozie) ने एक बयान में यह सेवा शुरू करने की जानकारी दी है. स्टार्टअप का दावा है कि कोलकाता में वो किसी भी व्यक्ति के पास सिर्फ 10 मिनट में शराब (liquor delivery) पहुंचाएंगे. इसी के साथ यह स्टार्टअप 10 मिनट के भीतर शराब (Liquor Home Supply) पहुंचाने की पेशकश करने वाला देश का पहला ऑनलाइन मंच बना है. ...

Photo of author

कावेरी

Published

 शराब के शौक़ीनों के लिए Good News, यहां आपको 10 मिनट में मिलेगी होम डिलीवरी


कोलकाताशराब के शौकीनों के लिए Good News है. हैदराबाद के एक स्टार्टअप ने कोलकाता में सिर्फ 10 मिनट के अंदर लोगों तक शराब की डिलीवरी (Liquor Supply) करने की सेवा शुरू की है. यह सेवा अभी सिर्फ शहर के लिए शुरु की गई है. 

इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड बूजी (Booozie) ने एक बयान में यह सेवा शुरू करने की जानकारी दी हैस्टार्टअप का दावा है कि कोलकाता में वो किसी भी व्यक्ति के पास सिर्फ 10 मिनट में शराब (liquor delivery) पहुंचाएंगेइसी के साथ यह स्टार्टअप 10 मिनट के भीतर शराब (Liquor Home Supply) पहुंचाने की पेशकश करने वाला देश का पहला ऑनलाइन मंच बना है.

स्टार्टअप ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस त्वरित आपूर्ति सेवा के लिए उसे पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी मिल गई हैबूजी एक आपूर्ति एग्रीगेटर मंच है जो शराब की नजदीकी दुकानों से उत्पाद लेकर उपभोक्ता के पास पहुंचाता है

कंपनी ने कहा कि इस त्वरित सेवा के लिए नवाचारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भी इस्तेमाल किया जाता हैबूजी के सहसंस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेकानंद बलिजेपल्ली ने बताया कि प्रौद्योगिकी के उन्नत इस्तेमाल से शराब आपूर्ति और उपयोग से जुड़ी तमाम आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की गई है.

ऐसे काम करता है स्टार्टअप?

हैदराबाद के स्टार्टअप ‘बूजी‘ को कोलकाकता में लोगों के घर तक शराब पहुंचे की मंजूरी मिल गई हैइस स्टार्टअप के जरिये जो लोग शराब (Liquor Home Delivery) मंगवाएंगे उनको उसी एरिया के नजदीकी शराब दुकान से शराब लेकर बूजी के डिलिवरी व्वॉय लोगों के तक शराब की आपूर्ति करेंगे

इससे लोगों को शराब की दुकान में नहीं आना पड़ेगा और उनके किराये के पैसे भी बचेंगेंसाथ ही स्टार्टअप के जरिए लोगों को रोजगार मिल सकेगा.


लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment