Haryana Weather : हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट; देखें अपने शहर का मौसम

Published On: August 23, 2025
Follow Us
There will be heavy rain in Haryana today
  • Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं IMD ने आज के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में आज शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।

IMD के अनुसार आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते इन जिलों में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और तेज बारिश शुरू हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तेज आंधी के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो आज अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बिजली चमकेगी और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। आज प्रदेश के कुरूक्षेत्र, करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी,झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम जिले आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

27 अगस्त तक होगी भारी बारिश

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 27 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24,25, 24 और 27 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment