Haryana: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खबर ! ये टोल प्लाजा हुआ फ्री

Published On: August 16, 2025
Follow Us
Big news for drivers in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में वाहन चालकों को अब 1 महीने तक दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर हिसार में बने लांधड़ी टोल प्लाजा पर टोल नहीं पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, इस टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। वाहन चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वाहन बे-रोक टोक निकल रहे हैं। टोल बूथ पर भी कोई कर्मचारी नहीं बैठ रहा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ये कंडीशन पूरे 1 महीना रहेगी। इसके पीछे वजह है सोमवार की शाम को हुआ हादसा। बता दें कि सोमवार को शाम 6 बजे सिरसा साइड से आ रहा बेकाबू डंपर टोल बूथ से टकरा गया था, जिससे टोल बूथ पर आग लग गई थी। टोल कर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं, डंपर ड्राइवर को भी जलने से बचाया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थी कि टोल प्लाजा के 10 के 10 बूथ इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। टोल पर ऊपर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे तक जल गए थे। पूरे टोल की मेंटीनेंस के चलते ही टोल को फ्री किया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, टोल मैनेजर बंटी का कहना है कि टोल को ठीक होने में समय लग सकता है और जब तक नए उपकरण नहीं लग जाते तब तक इसे फ्री कर दिया गया है। इस टोल से रोजाना करीब 6500 वाहन गुजरते हैं।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment