Khatu Shyam Darshan Update: 1 मई को बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, दर्शनार्थियों के लिए जरूरी खबर

Published On: April 28, 2025
Follow Us
Khatu Shyam News, Khatu Shyam Darshan Update, Khatu Shyam 1 May News, Shyam Baba Special Seva, Rajasthan Religious News

Khatu Shyam Darshan Update: अगर आप 1 मई को खाटूश्यामजी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
30 अप्रैल रात 10 बजे से लेकर 1 मई शाम 5 बजे तक खाटूश्याम मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान ना तो दर्शन हो पाएंगे और ना ही मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।

अमावस्या के बाद होती है विशेष सेवा

  • बता दें कि 27 अप्रैल को अमावस्या थी।

  • खाटूश्यामजी मंदिर की परंपरा के अनुसार, हर अमावस्या के बाद अगले दिनों में श्याम बाबा की विशेष सेवा, पूजा, तिलक और श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

  • इसी परंपरा के तहत 1 मई को मंदिर में विशेष तिलक सेवा का आयोजन होगा, जिसके चलते आम भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे।

यात्रा की योजना बनाते समय रखें ध्यान

  • जो भक्त 1 मई को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने का प्लान कर रहे थे, वे अपनी यात्रा की तारीख बदलने पर विचार करें।

  • मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है और भक्तों को सलाह दी है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस कार्यक्रम का ध्यान रखें।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment