चंडीगढ़: फरीदाबाद जिला परिषद चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में जेजेपी के विजय लोहिया चेयरमैन बने हैं। वे फरीदाबाद के वार्ड नंबर चार से पार्षद हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी ज्वाइन की थी। नवनिर्वाचित चेयरमैन विजय लोहिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जिला का तेजी से विकास करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर फरीदाबाद की प्रगति के लिए कार्य किया जाएगा। लोहिया ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर उनकी जनहितैषी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे और इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। फरीदाबाद में जेजेपी का चेयरमैन बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और कहा कि इससे फरीदाबाद में पार्टी को और मजबूती मिली है। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़, जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष माणिक मोहन शर्मा, वार्ड नंबर 3 के पार्षद अब्बास खान आदि मौजूद रहे।
LATEST Post
Haryana: हरियाणा में जमीन से जुड़े काम होंगे पूरी तरह डिजिटल, शुरू होगी स्वचालित राजस्व प्रणाली
Published On: April 11, 2026
Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Published On: April 11, 2026
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, फॉरेस्ट अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published On: April 11, 2026
Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Published On: April 11, 2026
Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के टांग में लगी गोली
Published On: April 11, 2026
Haryana: हरियाणवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग
Published On: April 11, 2026
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर लेगा करवट, इन जिलों में बारिश के आसार
Published On: April 11, 2026
Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान
Published On: April 10, 2026












