चंडीगढ़: फरीदाबाद जिला परिषद चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में जेजेपी के विजय लोहिया चेयरमैन बने हैं। वे फरीदाबाद के वार्ड नंबर चार से पार्षद हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी ज्वाइन की थी। नवनिर्वाचित चेयरमैन विजय लोहिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जिला का तेजी से विकास करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर फरीदाबाद की प्रगति के लिए कार्य किया जाएगा। लोहिया ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर उनकी जनहितैषी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे और इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। फरीदाबाद में जेजेपी का चेयरमैन बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और कहा कि इससे फरीदाबाद में पार्टी को और मजबूती मिली है। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़, जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष माणिक मोहन शर्मा, वार्ड नंबर 3 के पार्षद अब्बास खान आदि मौजूद रहे।
LATEST Post
सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम
Published On: June 9, 2026
18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए मौका, घर-घर सत्यापन के दौरान बनेंगे नए वोट
Published On: June 9, 2026
वार्ड पार्षदों और सदस्यों ने जानी कचरा निस्तारण प्रक्रिया
Published On: June 8, 2026
शिशु मृत्यु दर में लगातार कमी लाने से हजारों मासूमों की जान बची
Published On: June 8, 2026
आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया
Published On: June 8, 2026
सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर
Published On: June 8, 2026
कुरुक्षेत्र आगमन पर सुरक्षा काफिला छोड़ ई-रिक्शा से तय किया सफर
Published On: June 8, 2026
चौ. ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Published On: June 8, 2026








