𝐂𝐡𝐚𝐧𝐝𝐢𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : जल्द सरसों की खरीद शुरू करे और बकाया मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

Published On: March 21, 2024
Follow Us

पोर्टल के जंजाल में फंसे किसान, 10.40 लाख एकड़ रकबे का रिकॉर्ड मिसमैच- हुड्डा 


2022 के खराबे का नाममात्र मुआवजा हुआ जारी, हजारों के खराबे के बदले 6-6 रुपये दे रही सरकार- हुड्डा  


किसानों को नहीं मिला बाढ़ व ओलावृष्टि का मुआवजा, करोड़ों कमा रही बीमा कंपनियां- हुड्डा 

चंडीगढ़ DIGITAL DESK  ||   पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार से जल्द सरसों की खरीद शुरू करने और किसानों को बकाया मुआवजा देने की मांग उठाई है। हुड्डा का कहना है कि मंडियों में फसल की आवक शुरू हो चुकी है। लेकिन सरकार 26 मार्च से खरीद शुरू करने की बात कह रही है। जबकि तैयारियों को देखकर यह भी होता संभव नजर नहीं आ रहा। क्योंकि एक बार फिर सरकार किसानों को पोर्टल के जंजाल में फंसाना चाहती हैं। 

“मेरी फसल मेरा ब्यौरा”  पार्टल पर 9.25 लाख किसानों ने 61.45 लाख एकड़ का पंजीकरण करवाया है। लेकिन इसमें से 10.40 लाख एकड़ रकबे का रिकॉर्ड मिसमैच है। जब तक यह खामी दूर नहीं होती, तब तक सरकार किसानों की फसल नहीं खरीदेगी। यानी सरकार की गलती का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार से बिना देरी के सरसों की खरीद शुरू करने और गेहूं की आवक के लिए पहले से ही तमाम तैयारियां को पूरी करने की मांग करती है। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार से किसानों को बकाया मुआवजा देने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने ना बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया और ना ही पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के नुकसान की भरपाई की। कई साल से किसान इंतजार में बैठे हैं। जैसे तैसे बीजेपी ने 2022 के खराबे का नाममात्र मुआवजा रिलीज किया गया है। उसमें भी बड़े स्तर पर खामियां हैं। जिन किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई, उन्हें 6-6 रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है।   कई जगह से किसानों की ऐसी शिकायतें आई हैं, जहां किसानों ने खराबे के मुकाबले बेहद कम मुआवजे मिलने की शिकायत की है।

हुड्डा ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को मुआवजा ही नहीं देना था तो फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्या औचित्य है? इस योजना के जरिए सरकार द्वारा सिर्फ बीमा कंपनियों को लाभ क्यों पहुंचा जा रहा है? बीमा कंपनियां इस योजना के जरिए देश में 57,000 करोड़ का लाभ कमा चुकी हैं जबकि किसान पाई-पाई के लिए तरस रहे हैं। इस सरकार ने किसान को बर्बाद की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस किसानों की हालत सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।

READ ALSO  – चरखी दादरी : चुनावी ड्यूटी में कोताही बरतने पर 6 अधिकारियों पर गिरी गाज

https://ift.tt/qz41sXt

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment