Haryana: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 मई को होगा मतदान

Published On: April 21, 2026
Follow Us

Haryana Nagar Nikay Chunav: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस बार 7 नगर निकायों के आम चुनाव के साथ पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

चुनाव के तहत सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगमों में मतदान होगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद तथा उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिकाओं में भी चुनाव कराए जाएंगे। मतदान 10 मई को होगा, जबकि नगर निकाय चुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

इसके साथ ही पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंच पदों के लिए भी 10 मई को ही वोटिंग होगी। इन पदों के लिए उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि है, जबकि 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी और 28 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता पहले ही लागू की जा चुकी है।

राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोनीपत से कमल दीवान, अंबाला से कुलविंद्र कौर और पंचकूला से सुधा भारद्वाज को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही नामों की घोषणा की जा सकती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी नेतृत्व स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला करेंगे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment