जहां सरकार को जनहित की नीतियां बना कर जनता को राहत देनी चाहिए, वहीं उसके उलट पेट्रोलियम और रसाई गैस के दाम बढ़ा कर महंगाई की मार मार रही है

Published On: June 4, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 3 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिहं चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की परेशानियां कम करने के बजाय बढ़ा रही है। जहां सरकार को जनहित की नीतियां बना कर जनता को राहत देनी चाहिए, वहीं उसके उलट पेट्रोलियम और रसाई गैस के दाम बढ़ा कर महंगाई की मार मार रही है। दरअसल भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जमकर प्रदेश को लूटने में व्यस्त है। हरियाणा की बीजेपी सरकार लगातार जनता के हितों को कुचलने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और राज्य को अंधकार की ओर धकेलने का सिलसिला जारी रखे हुए है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है।


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जहां प्रदेश का युवा बेरोजगारी की आग में जल रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, किसानों का शोषण किया जा रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है, जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, बिजली के लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं और जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। वहीं बीजेपी सरकार भर्ती घोटाला करने, पेपर लीक करने, प्रोक्योरमेंट स्कैम करने और अवैध खनन करने जैसे भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीजेपी सरकार हरियाणा को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। यह सरकार किसानों की दुश्मन, युवाओं की हत्यारी, महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम और भ्रष्टाचारियों की छत्रछाया बनकर उभरी है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और 2029 में भाजपा को जड़ से खत्म कर देगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment