मोबाइल नंबर 9501131800 पर मिस्ड कॉल से करें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में पंजीकरण: डीसी

Published On: June 4, 2026
Follow Us

भिवानी, 3 जून। 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया है। अब नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ एक मोबाइल नंबर 9501131800 पर मिस्ड कॉल देकर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान से जुड़ सकते हैं।


डीसी साहिल गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा योग दिवस कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप देने में सहयोग करें। पंजीकरण से संबंधित जानकारी एवं स्क्रीनशॉट  info.idy-hry@ayushharyana.gov.in ई-मेल पर जरूर भेंजे।


डीसी श्री गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 9501131800 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी योग संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लें। योग दिवस महज एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि स्वच्छ रहने का सबसे सहज व सरल उपचार का संदेश है।  

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment