बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

Published On: June 5, 2026
Follow Us

गुरुग्राम, 4 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 जून को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा हरित विकास से संबंधित विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे धनकोट स्थित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की बायोरिमेडिएशन पायलट साइट के दौरे से होगी। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी नई पहल का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

इसके बाद मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-102 स्थित लायन पब्लिक स्कूल, धनकोट, खेड़की माजरा रोड में आयोजित होगा। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम, नगारो और राहगिरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित किए जाने वाले मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह परियोजना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हितधारकों की भागीदारी भी रहेगी। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिए” निर्धारित की गई है। यह थीम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करने का संदेश देती है।

हरियाणा सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह लगातार प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, स्वच्छता अपनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आह्वान कर रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक सामाजिक अभियान का रूप देना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment