उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

Published On: June 5, 2026
Follow Us


हिसार, 04 जून।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है।


उन्होंने बताया कि 07 जून 2026 को ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम आयुष विभाग हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के तहत आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त महेंद्र पाल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है तथा नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे निर्धारित समय से पूर्व प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment