3 व 4 जून को हिसार एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

Published On: June 2, 2026
Follow Us

हिसार, 02 जून।
जिलाधीश महेन्द्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए हिसार एयरपोर्ट तथा उसके आसपास के क्षेत्र में 3 व 4 जून 2026 तक मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन आदि) के संचालन एवं उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
जिलाधीश महेंद्र पाल ने एयरपोर्ट क्षेत्र और उसके आसपास के इलाके को ड्रोन नियम, 2025 के तहत रेड जोन घोषित किया है। जारी आदेशानुसार 3 व 4 जून 2026 तक हिसार एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ड्रोन अथवा अन्य मानव रहित हवाई वाहन उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित खतरे की रोकथाम के उद्देश्य से जारी किया गया है। जिलाधीश ने कहा कि आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान ड्रोन संचालन से संबंधित प्रतिबंधों का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जिला स्तरीय मासिक पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

June 2, 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय जून माह में करेगा सर्वेक्षण, नागरिकों से सहयोग की अपील

June 2, 2026

सीएससी ओलंपियाड 7.0: विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, छात्रवृत्ति और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका

June 2, 2026

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने किया बवानीखेड़ा, तोशाम व भिवानी राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

June 2, 2026

एडीसी अर्पित संगल ने की नीट 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

June 2, 2026

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिले में जलभराव  की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

June 2, 2026

Leave a Comment