एडीसी अर्पित संगल ने की नीट 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Published On: June 2, 2026
Follow Us

सिरसा, 02 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून (रविवार) को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे एनटीए के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं, उचित वेंटिलेशन, स्वच्छ वातावरण तथा अभ्यर्थियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान सिटी कोऑर्डिनेटर एवं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, वायुसेना स्टेशन सिरसा के प्राचार्य प्रदीप सिंह ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2,526 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा तथा व्यवस्थाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही किया जाएगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment