Kal Ka Rashifal 4 May 2026: सोमवार का दिन भगवान भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शिव पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 4 मई का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
मेष राशि
कार्यस्थल पर प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यवहार में संयम रखना जरूरी है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
वृषभ राशि
रिश्तों में ईमानदारी सकारात्मक परिणाम देगी। प्रेम जीवन मजबूत होगा और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक अवसर भी मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में छोटी चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कर्क राशि
लव लाइफ में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों ही मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
नई नौकरी या इंटरव्यू का अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, प्रेम जीवन पर ध्यान दें।
कन्या राशि
रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान देना जरूरी है।
तुला राशि
पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी। नई गतिविधियों में भाग लेना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए अवसर अपनाने का दिन है। जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति के मौके मिल सकते हैं।
धनु राशि
आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि
कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।
कुंभ राशि
नए आइडियाज सफलता दिला सकते हैं। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है और खानपान पर ध्यान दें।
मीन राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना जरूरी है।













