IRCTC Jyotirling Yatra 2026: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी ने श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस बार भारत गौरव ट्रेन के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। यह विशेष यात्रा 12 जून 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 तक चलेगी। कुल 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालु स्थानीय मंदिरों का भी भ्रमण करेंगे।
इस टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर जंक्शन और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगी।
जानिए कितना होगा किराया
अगर किराये की बात करें तो इकोनॉमी श्रेणी (Sleeper Class) के लिए 24,100 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (3AC) के लिए 40,890 रुपये प्रति व्यक्ति, कम्फर्ट श्रेणी (2AC) के लिए 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा।
इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने, भोजन और स्थानीय दर्शन जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
आईआरसीटीसी के अनुसार यह बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी। इच्छुक यात्री IRCTC की ऑफिशियल वेबसाईट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यात्री 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294 पर संपर्क कर सकते हैं.












