Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें आज के ताजा भाव

Published On: May 8, 2026
Follow Us

Gold Silver Price: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 8 मई की सुबह प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत में 600 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है। हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,40,4101,53,160
मुंबई 1,40,2601,53,010
अहमदाबाद 1,40,3101,53,060
चेन्नई 1,41,0201,53,840
कोलकाता 1,40,2601,53,010
हैदराबाद 1,40,2601,53,010
जयपुर 1,40,4101,53,160
भोपाल 1,40,3101,53,060
लखनऊ 1,40,4101,53,160
चंडीगढ़ 1,40,4101,53,160

चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। 8 मई की सुबह चांदी का भाव 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली सराफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद भाव 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस वर्ष जनवरी में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment