History 4 May: इतिहास में 4 मई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन मीडिया, राजनीति, खेल, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस दिन का इतिहास-
4 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1896 – डेली मेल का पहला संस्करण लंदन से प्रकाशित हुआ, जिसने आधुनिक पत्रकारिता में नई दिशा दी।
- 1897 – पेरिस के एक बाजार में भीषण आग लगने से लगभग 200 लोगों की मौत हो गई।
- 1924 – 1924 समर ओलंपिक्स की शुरुआत पेरिस में हुई।
- 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।
- 1959 – ग्रैमी अवॉर्ड का पहला आयोजन किया गया।
- 1979 – मारग्रेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1980 – मार्शल टीटो का निधन हुआ, जो यूगोस्लाविया के प्रमुख नेता थे।
- 1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान FTS-30 का प्रक्षेपण किया गया।
- 1994 – काहिरा में इजरायल और फिलिस्तान के बीच ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1999 – ओटावा संधि से जुड़े देशों की पहली बैठक मापूतो में आयोजित हुई।
- 2003 – अन्ना गुएवेरा ने 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- 2007 – बैंकॉक में ग्लोबल वार्मिंग पर अंतरराष्ट्रीय बैठक संपन्न हुई।
- 2008 – स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस्पात गठबंधन से खुद को अलग किया। इसी दिन नरगिस तूफान ने म्यांमार में भारी तबाही मचाई।
4 मई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1905 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश
- 1902 – के सी रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री
- 1767 – त्यागराज– कर्नाटक संगीत के महान संत और संगीतकार
4 मई को हुए निधन
- 1799 – टीपू सुल्तान – मैसूर के शासक और स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा
- 1957 – हेमचन्द्र रायचौधरी– प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार
- 2008 – किशन महाराज – विख्यात तबला वादक
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html











