3 May History: विश्व इतिहास में 3 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इस दिन जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध और समझौते हुए, वहीं भारत के सिने इतिहास में भी यह दिन खास माना जाता है।
सिनेमा इतिहास में खास दिन
- 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन तत्कालीन बंबई (अब मुंबई) में हुआ। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की नींव माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय और ऐतिहासिक घटनाएं
- 1660: ओलिवा शांति समझौता पर स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने हस्ताक्षर किए।
- 1764: बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने पराजित किया।
- 1765: फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ।
- 1845: चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
- 1919: अमानुल्ला खान के हमले से ऐंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत।
- 1961: ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
- 1965: कंबोडिया ने अमेरिका से राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- 1993: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई।
- 1998: यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।
- 2016: कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग से लगभग 80 हजार लोग प्रभावित हुए।
भारत से जुड़ी प्रमुख घटनाएं
- 1896: वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म।
- 1930: सुमित्रा सिंह का जन्म।
- 1951: अशोक गहलोत का जन्म।
- 1955: उमा भारती और रघुवर दास का जन्म।
- 1969: जाकिर हुसैन (भारत के तीसरे राष्ट्रपति) का निधन।
- 1981: नरगिस का निधन।
- 1989: हरियाणा में देश का पहला 50 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू हुआ।
- 2006: प्रमोद महाजन का निधन।
अन्य उल्लेखनीय घटनाएं
2013: चीन में 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर जीवाश्म मिला।
1977: मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म, जो फील्ड्स मेडल पाने वाली पहली महिला बनीं।
2003: स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2008: टाटा स्टील को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।













