Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें प्रमुख शहरों के ताजा भाव

Published On: May 7, 2026
Follow Us

Gold Silver Price: देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 7 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक रही, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का रुझान फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजार में भी सोने की मांग को समर्थन दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,39,6101,52,290
मुंबई 1,39,4601,52,140
अहमदाबाद 1,39,5101,52,190
चेन्नई 1,41,0101,53,830
कोलकाता 1,39,4601,52,140
हैदराबाद 1,39,4601,52,140
जयपुर 1,39,6101,52,290
भोपाल 1,39,5101,52,190
लखनऊ 1,39,6101,52,290
चंडीगढ़ 1,39,6101,52,290

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। देश में चांदी का भाव बढ़कर 2,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 76.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment