Gold Silver Price: आज 5 मई को सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

Published On: May 5, 2026
Follow Us

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव का असर अब घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिख रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और पश्चिमी एशिया में तनाव कम होने से सोने की मांग घटी है, जिसके चलते 5 मई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 1320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में 1210 रुपये की गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में 10-10 रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली1,49,7601,37,2901,12,360
मुंबई1,49,6101,37,1401,12,210
कोलकाता1,49,6101,37,1401,12,210
चेन्नई1,52,7201,39,9901,16,790
बेंगलुरु1,49,6101,37,1401,12,210
हैदराबाद1,49,6101,37,1401,12,210
लखनऊ1,49,7601,37,2901,12,360
पटना1,49,6601,37,1901,12,260
जयपुर1,49,7601,37,2901,12,360
अहमदाबाद1,49,6601,37,1901,12,260

चांदी भी फिसली

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment