Gold Silver Price: सप्ताह के पहले दिन सोमवार, 4 मई 2026 को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली समेत सभी प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट नीचे आए हैं, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले अधिक बनी हुई है। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 2,960 रुपये की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग 2,850 रुपये सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 4,627.63 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है।
चांदी की कीमतों में भी हलचल बनी हुई है। सोमवार सुबह चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.91 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।












