Train Ticket Rules: इमरजेंसी में अचानक यात्रा करनी पड़े और कन्फर्म टिकट न मिले, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा।
प्लेटफॉर्म टिकट कैसे करता है मदद?
प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ स्टेशन में प्रवेश का साधन नहीं है। यह इस बात का प्रमाण भी बन जाता है कि आपने किस स्टेशन से यात्रा शुरू की है। अगर आप जल्दबाजी में टिकट नहीं ले पाए, तो प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ना नियमों के तहत संभव है।
TTE को तुरंत दें जानकारी
ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत टिकट चेकर यानी टीटीई (Travelling Ticket Examiner) को बताना होगा कि आपने टिकट नहीं लिया है। इसके बाद TTE आपके शुरुआती स्टेशन से गंतव्य तक का किराया तय करेगा।
सीट की गारंटी नहीं
यह नियम आपको ट्रेन में चढ़ने की अनुमति देता है, लेकिन सीट की गारंटी नहीं देता। अगर सीट खाली है, तो TTE किराया और जुर्माना लेकर सीट दे सकता है। अगर सीट नहीं है, तो जनरल कोच में या खड़े होकर सफर करना पड़ सकता है।
कितना देना होगा किराया और जुर्माना?
यात्रा का पूरा किराया देना होगा, साथ में 250 रुपये का जुर्माना लगेगा। भुगतान के बाद आपको आधिकारिक रसीद दी जाएगी, जिससे यात्रा वैध हो जाएगी
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
खुद जाकर TTE को जानकारी देना जरूरी है। चेकिंग में पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लग सकता है। प्लेटफॉर्म टिकट आमतौर पर 2 घंटे के लिए वैध होता है। यह सुविधा केवल आपातकालीन स्थिति के लिए है












