Haryana: हरियाणा में परशुराम भवन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

Published On: April 5, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में रविवार को परशुराम भवन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय बवाल मच गया, जब मंच पर ही दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा भी शामिल हुए थे, लेकिन उनके पंडाल से निकलने के कुछ ही मिनट बाद यह हंगामा शुरू हो गया। उस समय बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स और पूर्व विधायक नरेश शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान भाजपा नेता और ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव संत सुरेहती तथा उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। सुरेहती इस कार्यक्रम के आयोजक भी थे। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment