Aaj Ka Panchang: आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसे गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दीपदान का विशेष महत्व माना गया है।
आज का पंचांग
तिथि: शुक्ल सप्तमी (रात्रि 08:49 तक, फिर अष्टमी)
मास: वैशाख
दिन: गुरुवार
संवत्: 2083
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 05:48 बजे
सूर्यास्त: सायं 06:51 बजे
चंद्रोदय: प्रातः 10:58 बजे
चंद्रास्त: रात्रि 01:15 बजे (24 अप्रैल)
ग्रह स्थिति
सूर्य देव: मेष राशि में
चंद्र देव: मिथुन राशि में (दोपहर 03:13 बजे तक), फिर कर्क राशि
शुभ योग व करण
योग: सुकर्मा (06:08 तक), फिर धृति
करण: गरज (09:45 तक), फिर वणिज (08:49 तक)
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 AM – 12:46 PM
अमृत काल: 06:41 PM – 08:11 PM
अशुभ समय
राहुकाल: 01:58 PM – 03:36 PM
गुलिक काल: 09:04 AM – 10:42 AM
यमगण्ड: 05:48 AM – 07:26 AM
आज का नक्षत्र
पुनर्वसु नक्षत्र (08:57 PM तक, फिर पुष्य)
नक्षत्र स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: अदिति
विशेषताएं: आशावादी, आध्यात्मिक, बुद्धिमान, दयालु और कुशल वक्ता
गंगा सप्तमी का महत्व
वैशाख शुक्ल सप्तमी को गंगा जयंती भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जह्नु ऋषि ने गंगा के वेग को रोककर उन्हें अपने कान से पुनः प्रवाहित किया, जिससे उनका नाम “जाह्नवी” पड़ा।
इस दिन गंगा स्नान और पूजन करने से पापों का क्षय होता है। पितरों की शांति के लिए दान-पुण्य विशेष फलदायी माना जाता है। जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक शुद्धि आती है।
पूजा का विशेष समय
मध्याह्न पूजा मुहूर्त: 11:01 AM – 01:38 PM













