Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, बनेगा नया आधुनिक बस स्टैंड

Published On: April 5, 2026
Follow Us

Haryana News: हांसी को नया जिला बनाए जाने के बाद अब यहां बुनियादी ढांचे और यातायात सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में शहर में एक आधुनिक बस अड्डा बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

वर्तमान में हांसी में करीब 6 एकड़ भूमि पर एक सब-डिपो संचालित हो रहा है, जहां से सीमित बस सेवाएं चलाई जाती हैं। लेकिन जिला बनने के बाद यात्रियों की संख्या और परिवहन की मांग में बढ़ोतरी को देखते हुए बड़े और आधुनिक बस अड्डे की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित बस अड्डे के लिए 8 से 10 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। यहां से भविष्य में 100 से अधिक बसों का संचालन करने की योजना है, जिससे आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होगी। परिवहन विभाग ने अधिकारियों को हांसी बाईपास के आसपास उपयुक्त जमीन की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, और इसके लिए तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment