Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 4,700 रुपये प्रति किलो तक का उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना लगभग 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।
5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,44,701 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,48,717 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,49,423 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। सुबह 9:05 बजे यह 3,961 रुपये की बढ़त के साथ 2,48,662 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
इसी तरह, 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,53,335 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,53,699 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह 9:10 बजे यह 1,53,140 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो लगभग 0.97% यानी 1,469 रुपये की तेजी दर्शाता है।
हालांकि, सर्राफा बाजार में इसके उलट हल्की गिरावट देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट लगभग समान स्तर पर बने रहे। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और जयपुर में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई और कोलकाता में 1,55,280 रुपये, जबकि चेन्नई में यह 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अन्य शहरों जैसे पटना, इंदौर और भोपाल में भी कीमतें इसी दायरे में दर्ज की गईं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी हाल में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी। मंगलवार को चांदी 2.58 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जबकि सोना 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया था।











