26 April Top News: 26 अप्रैल 2026 की देश- विदेश की बड़ी खबरें, पढ़ें फटाफट

Published On: April 26, 2026
Follow Us

26 April Top News: 26 अप्रैल 2026 के दिन देश और दुनिया में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से लेकर चुनाव, खेल और मौसम की बड़ी खबरें हैं। आइए जानते हैं आज के प्रमुख समाचार—

वॉशिंगटन के होटल में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

अमेरिका की राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया जब हिल्टन होटल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि इसी होटल में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप डिनर में शामिल होने वाले थे।

सूत्रों के अनुसार, होटल की ऊपरी मंजिल पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित तरीके से बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

दिसंबर से बदलेगा सफर: कई हाईवे पर लागू होगी बाधा-मुक्त टोल प्रणाली: नितिन गडकरी

भारत में सड़क यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि दिसंबर तक देश के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाधा-मुक्त (फ्री-फ्लो) टोल प्रणाली लागू कर दी जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से चलते वाहनों से ही टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम और समय की बर्बादी में बड़ी कमी आएगी।

तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस में लगी आग

तेलंगाना के आलेर इलाके में चारमीनार एक्सप्रेस में आग लगने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

इजरायली सेना का दक्षिणी लेबनान पर हमला

इज़रायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

तंदूर बनी दिल्ली: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, पारा 42.8°C तक पहुंचा

राजधानी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को तापमान ने इस सीजन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। यह पिछले दिन की तुलना में 0.9 डिग्री ज्यादा है और ‘लू’ की स्थिति को दर्शाता है।

कोलंबिया में बस में विस्फोट, 7 की मौत

कोलंबिया में एक बस में विस्फोट होने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अराघची फिर जा सकते हैं पाकिस्तान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के दोबारा पाकिस्तान दौरे पर जाने की खबर सामने आई है।

राहुल गांधी का अंडमान-निकोबार दौरा आज से

राहुल गांधी आज से तीन दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जाएंगे।

ओमान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

अब्बास अराघची ओमान पहुंचे, जहां उन्होंने राजनयिकों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की चुनावी रैलियां

नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment