Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जहां सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई, वहीं चांदी में हल्की बढ़त देखने को मिली। सोने में गिरावट का मुख्य कारण मुनाफावसूली रहा, जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने भी बाजार की दिशा को प्रभावित किया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को बाजार बंद होने तक सोना गिरकर करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी बढ़कर 2,44,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)
| शहर | 24K (₹) | 22K (₹) | 18K (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 150590 | 138050 | 112980 |
| मुंबई | 150440 | 137900 | 112830 |
| कोलकाता | 150440 | 137900 | 112830 |
| चेन्नई | 152190 | 139500 | 116350 |
| लखनऊ | 150590 | 138050 | 112980 |
| कानपुर | 150590 | 138050 | 112980 |
| पटना | 150490 | 137950 | 112880 |
| जयपुर | 150590 | 138050 | 112980 |
| इंदौर | 150490 | 137950 | 112880 |
| भोपाल | 150490 | 137950 | 112880 |
दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी का रुख रहा। ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखी गई, जिसमें चांदी का नुकसान अपेक्षाकृत ज्यादा रहा। मई डिलीवरी वाली चांदी करीब 1.83% गिरकर 2,33,000 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखी, जबकि सोना लगभग 0.65% गिरकर 1,49,045 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना करीब 1,50,440 रुपये और चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी दबाव देखने को मिला। हाजिर सोना 0.51% गिरकर 4,573.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी 0.18% की गिरावट के साथ 72.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।












