28 April History: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 28 अप्रैल वर्ष का 118वां दिन होता है और साल खत्म होने में अभी 247 दिन शेष रहते हैं। इतिहास के पन्नों में यह तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और चर्चित व्यक्तित्वों के लिए जानी जाती है।
भारत के लिए यह दिन खास तौर पर इसलिए यादगार है क्योंकि साल 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने PSLV-C9 रॉकेट के जरिए एक साथ 10 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर दुनिया में अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया था।
28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
- 1935 – मास्को में अंडरग्राउंड मेट्रो सेवा की शुरुआत।
- 1945 – इटली के तानाशाह बेनीटो मुसोलिनी की देशभक्त सैनिकों द्वारा हत्या।
- 1964 – जापान आर्थिक सहयोग संगठन OECD में शामिल हुआ।
- 1986 – चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना के दो दिन बाद सोवियत संघ ने हादसे को स्वीकार किया।
- 1999 – अमेरिकी वैज्ञानिक रिचर्ड सीड ने मानव क्लोन बनाने की घोषणा की।
- 2001 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक डेनिस टीटो अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुए।
- 2002 – पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को वैध ठहराया।
- 2004 – थाबो मबेकी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2008 – इसरो ने PSLV-C9 के जरिए 10 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रचा।
28 अप्रैल को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
- 1981 – अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री और सांसद
- 1929 – भानु अथैया, प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर
- 1791 – हरि सिंह नलवा, महान सेनानायक
- 1924 – केनेथ कौंडा
- 1897 – ये जियानयिंग
28 अप्रैल को हुए निधन
- 1992 – विनायक कृष्ण गोकाक, प्रसिद्ध साहित्यकार
- 1955 – टी. वी. सुन्दरम अयंगर
- 1740 – बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक
- 1719 – फर्रुख़सियर
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html










