Haryana: हरियाणा में फैमिली ID में बड़े बदलाव की तैयारी, 56 लाख लोगों के इन कामों पर असर

Published On: February 19, 2026
Follow Us
Major changes are underway in the Family ID system

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार अब परिवार पहचान पत्र (PPP) में बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। इसके लिए AI का सहारा लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस एक डॉक्यूमेंट से पूरे परिवार की वर्थ वैल्यू यानी पूरी कमाई का पता चलेगा।

जानकारी के मुताबिक, इससे सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जो अभी जानकारियां छिपाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इन बदलावों के लिए हरियाणा PPP अथॉरिटी की टीम ने दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल AI समिट में एक्सपर्ट की राय ली। Haryana News

अथॉरिटी कॉडिनेटर ने मीडिया  से बातचीत में बताया कि सरकार इस साल के अंत तक नए बदलाव अपना सकती है।

जानिए क्या बदलाव….

जानकारी के मुताबिक, सरकार की योजना है कि AI की मदद से परिवार के सभी सदस्यों के पैन कार्ड, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी, किसान आईडी, आभा आईडी, बच्चों की स्कूल फीस, बैंक लोन और वित्तीय जानकारियों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाए। इन सभी डाटा को PPP से लिंक किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इससे सरकार को ज्यादा फायदा है। असल में सरकार ऐसे अपात्रों का पता लगाना चाह रही है, जो फैमिली आईडी में कम आय दिखा सरकारी योजनाओं का फायदा ले रहे हैं, जबकि उनकी आय अधिक है। परिवार के सभी सदस्यों के दस्तावेज जुड़ने से परिवार की वास्तविक वर्थ वैल्यू का निर्धारण किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इसकी काफी संभावना है। सरकार भी मान रही है कि इससे प्रॉपर्टी और आय से जुड़ी त्रुटियों को सुधारा जा सकेगा, जिससे पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल सकेगा। साथ ही अपात्र परिवारों को बाहर किया जा सकेगा। Haryana News

मान लीजिए, किसी ने फैमिली आईडी में कम आय दिखाई है, जबकि उनके बच्चे महंगे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बैंक में भी ठीक कमाई दिख रही है। तो ऐसे में पूरे की वर्थ वैल्यू सरकार के सामने आ जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, जिन परिवारों के बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ते हैं। बच्चों की स्कूल फीस को भी वर्थ वैल्यू माना जाएगा। 10 हजार रुपये मासिक फीस देने वाले परिवार की वर्थ वैल्यू में 1.20 रुपए जुड़ जाएंगे। लग्जरी लाइफ के लिए होने वाले खर्च का भी AI आंकलन करेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जिन परिवारों ने अपनी जीविका चलाने या घर बनाने जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए बैंक लोन लिया है, उसका जिक्र भी रहेगा। परिवार के किसी भी सदस्य के खाते से कटने वाली लोन की किश्त की राशि परिवार की वर्थ वैल्यू से कम हो जाएगी।

नहीं होगा आसान

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने PPP को AI से जोड़ा तो कोई भी व्यक्ति सरकार से अपनी कोई जानकारी छुपा नहीं पाएगा। बैंक खाता, फोन, प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त इत्यादि में आधार कार्ड आधार कार्ड से जुड़ी है। सरकार ने यदि PPP में AI तकनीक का उपयोग किया तो आधार में शामिल सभी जानकारी स्वयं ही PPP में शामिल हो जाएगी। जिससे सरकार के साथ स्वयं उस व्यक्ति के लिए भी अपनी प्रॉपर्टी का आंकलन करना आसान होगा। Haryana News

जुड़ी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने की योजना है। जिससे आधार से जुड़ी सभी जानकारी PPP में आ जाए। इससे कोई भी व्यक्ति अपनी कोई भी जानकारी सरकार से छुपा नहीं सकेगा। जैसे बैंक खाते, वाहन या कई प्रॉपर्टी आधार से जुड़ी होती हैं, परंतु परिवार पहचान पत्र में उन्हें दिखाया नहीं जाता। इससे उन लोगों की भी पहचान होगी। जो दूसरों के आधार से अपना कारोबार या वाहन इत्यादि खरीदकर अपनी वास्तविक आय छुपाने का प्रयास करते हैं। Haryana News

योजनाओं का लाभ ले रहे

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में लगभग 56.34 लाख लोग राज्य की 18 प्रमुख सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। 9.22 लाख महिलाओं को लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए मासिक मिल रहे हैं। 34 लाख से अधिक बुजुर्गों-विधवा-विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment