न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

On: February 3, 2026 1:47 PM
Follow Us:
Getting a FASTag has become easier for car drivers.

FASTag : कार चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) ने फास्टैग जारी करने के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। 1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन जैसी निजी गाड़ियों के लिए नया फास्टैग (FASTag) लेते समय KYV (Know Your Vehicle) की जरूरत नहीं होगी। अब इन गाड़ी मालिकों KYV के लिए परेशान नहीं करना होगा। बता दें कि ऐसा टोल प्लाजा पर सफर को आसान बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस नियम से किसको कितना फायदा होगा।

अब नहीं होगी देरी

NHAI ने कार, जीप और वैन जैसी छोटी गाड़ियों के लिए KYV (नो योर वीकल) की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। पहले फास्टैग एक्टिवेट होने के बाद भी वाहन मालिकों को दोबारा डॉक्यूमेंट जमा करने या वेरिफिकेशन के लिए बैंक से कॉल आते थे। इससे लोग परेशान होते थे। साथ ही इससे कई बार टैग चालू होने में देरी होती थी। अब यह सारी झंझट खत्म कर दी गई है। एक बार बैंक से टैग मिलते ही वह तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार होगा।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

बैंकों की होगी जिम्मेदारी

अब आपकी गाड़ी की जानकारी वेरिफाई करने का पूरा जिम्मा बैंकों का होगा। बैंक सीधे सरकारी वाहन (VAHAN) डेटाबेस से आपके वाहन की जानकारी वेरिफाई करेंगे। टैग देते समय ही बैंक आपके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स चेक कर लेंगे। एक बार टैग मिलने के बाद आपको दोबारा कोई डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी। इससे ग्राहकों को बार-बार वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।

पुराने यूजर्स को भी राहत

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

अगर आपके पास पहले से फास्टैग है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब तक फास्टैग में कोई गड़बड़ी नहीं पाई जाती, आपसे कोई वेरिफिकेशन नहीं मांगा जाएगा। सिर्फ उन्हीं मामलों में जांच होगी जहां फास्टैग गलत वाहन पर लगा पाया जाएगा, टैग को लेकर कोई शिकायत मिली हो, टैग सही तरीके से न लगा हो या फास्टैग का गलत इस्तेमाल हो रहा हो।।

क्यों लिया गया यह फैसला?

NHAI को लंबे समय से फीडबैक मिल रहा था कि वैलिड डॉक्यूमेंट होने के बावजूद लोग प्रक्रिया में फंस जाते थे। कई बार तो लोगों के पैसे भी सिस्टम में अटक जाते थे। सरकार के इस कदम से अब टोल प्लाजा पर यात्रा और भी आसान और तेज हो जाएगी। यह छूट सिर्फ प्राइवेट वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही है। कॉमर्शियल वीकर्स (जैसे बस, ट्रक) को यह छूट नहीं दी गई है।

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment