Army Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती के जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता समेत पूरी डिटेल

Published On: February 2, 2026
Follow Us
Applications for Agniveer recruitment 2026 will open soon.

Army Agniveer Bharti 2026: आर्मी में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर एवं JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों पर मौका दिया जा रहा है।

जानें योग्यता

8वीं से 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

आर्मी अग्निवीर भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD):

उम्मीदवार का न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को ड्राइवर पदों पर प्राथमिकता मिलेगी।

अग्निवीर टेक्निकल:

12वीं पास (PCM) उम्मीदवार जिनके कुल 50% अंक हों और प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक हों।

क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल:

12वीं में 60% अंक अनिवार्य, साथ ही इंग्लिश, मैथ्स, अकाउंट्स/बुक कीपिंग में न्यूनतम 50% अंक जरूरी।

अग्निवीर ट्रेड्समैन:

8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

मिलिट्री पुलिस:

10वीं पास उम्मीदवार, न्यूनतम 45% अंकों के साथ पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

Army CEE 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस सत्र की अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे—

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
मेडिकल एग्जामिनेशन
फाइनल मेरिट लिस्ट
सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment