न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

WhatsApp यूजर्स को अब आने वाले दिनों में देने होंगे पैसे! जानें क्यों?

On: January 27, 2026 11:43 AM
Follow Us:
WhatsApp users will now have to pay money in the coming days!

WhatsApp यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। वाट्सएप चलाने के लिए अब आने वाले दिनों में पैसे देने होंगे। दरअसल, कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड फ्री सब्सक्रिप्सन मॉडल पर टेस्टिंग करने जा रही है, जिसके अभी शुरुआती संकेत मिले हैं। आने वाले दिनों में यूजर्स को Update Tab में विज्ञापन आने लगेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp 2.26.3.9 वर्जन कोड की जांच करने पर ऐसे नए स्ट्रिंग्स मिले हैं।

जो Status और Channels से विज्ञपान को रिमूव करने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के साइन देते हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. WhatsApp में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल को लेकर बहुत सीमित जानकारी है. हालांकि कंपनी अगर ऐसा प्लान ला रही है तो आने वाले दिनों में इसको लेकर और डिटेल्स का खुलासा होगा. बीते साल Meta ने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के Status और Channels सेक्शन में विज्ञापनों पर टेस्टिंग शुरू की थी.

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

इस फैसले पर कंपनी को यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ता था. WhatsApp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है और लंबे समय से इसको एक साफ सुधरे यूजर इंटरफेस के लिए जाना जाता है. WhatsApp भारत समेत दुनियाभर में पसंद किया जाता है.

WhatsApp की शुरुआत साल 2009 में Jan Koum और Brian Acton ने मिलकर की थी. साल 2010 के दौरान इसमें इंस्टैंट मैसेजिंग फीचर को शामिल किया गया है. साल 2011 में इसके अंदर ग्रुप चैट फीचर को शामिल किया है. एंड्रॉयड और iOS पर पॉपुलैरिटी के बाद साल 2014 में Facebook (अब Meta) ने इसको WhatsApp को 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर में एक्वायर कर लिया था.

स्मार्ट बाज़ार का एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान के बदले ₹100 प्रति किलो तक के कूपन 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment