Promotion : हरियाणा सरकार ने दो सीनियर IPS अधिकारियों आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला को प्रमोशन देते हुए एडीजीपी से डीजीपी के पद पर पदोन्नत कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। गृह विभाग की ओर से प्रमोशन संबंधी आदेश होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा ने जारी किए।
आपको बता दें कि मित्तल और चावला दोनों 1993 बैच के अधिकारी हैं। मित्तल वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर तैनात हैं जबकि चावला यहां करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक हैं। अधिकारियों की पदोन्नति के यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए।
प्रमोशन आईपीएस (कैडर) नियम, 1954 के नियम 8 और आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के नियम 12(7) के तहत दिया गया है। दोनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल–16 (₹2,05,400–2,24,000) में स्थान दिया गया है। हाल ही में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में दोनों नामों को मंजूरी मिल चुकी थी, जिसके बाद अब औपचारिक आदेश जारी हुए हैं। Promotion




