ये 350 करोड़ का Expressway 31 गांवों की भी बदलेगा तस्वीर! दिल्ली-यूपी की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

New Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच UP के अलीगढ़–पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस परियोजना का कार्य ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

This Expressway will also change the picture of 31 villages!

New Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच UP के अलीगढ़–पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस परियोजना का कार्य अब पूरी गति से आगे बढ़ रही है। इस प्रोजेक्ट पर 1350 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके बनने से दिल्ली और यूपी के बीच का सफर मिनटों में सिमट कर रह जाएगा।

दरअसल, इस परियोजना का सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण खैर बाईपास का निर्माण है। खैर क्षेत्र में लोग पिछले कई सालों से ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हैं। वहीं नए बाईपास के तैयार होने के बाद कस्बे के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिसके चलते NHAI ने इसे प्राथमिकता सूची में रखा है और लक्ष्य है कि इसे एक साल के भीतर पूरा कर दिया जाए।

बताया जा रहा है कि इस पूरी परियोजना के लिए करीब 325 हेक्टेयर भूमि की ज़रूरत है। जिसमें से 200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। बाकी भूमि प्राप्त करने के लिए प्रशासन गांवों में कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा दे रहा है। अधिकांश किसानों को भुगतान मिल चुका है और अधिग्रहण प्रक्रिया बिना किसी विवाद के आगे बढ़ रही है।

अलीगढ़–पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले के करीब 31 गांवों से होकर निकलेगा। जिनमें ऐंचना, लक्ष्मणगढ़ी, उदयगढ़ी, बांकनेर और टप्पल गांव प्रमुख हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में मिट्टी भराई, समतलीकरण और कटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।

NHAI ने करीब छह महीने पहले निर्माण कार्य शुरू कराया था। हालाँकि, शुरुआती दौर में गति धीमी थी, लेकिन अब सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और लेवलिंग का काम तेजी से चल रहा है. निर्माण की जिम्मेदारी CDS कंपनी (हरियाणा) को दी गई है, जो तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए जानी जाती है।

दिल्ली और यूपी को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे कुल 72 किमी लंबा होगा. इसके बन जाने पर अलीगढ़ से पलवल, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क हो सकेगा। इससे एनसीआर में आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।

यह नई सड़क खुलने के बाद अलीगढ़, नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। फिलहाल, सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद अलीगढ़ सीधा हरियाणा, दिल्ली और पूरे एनसीआर से कनेक्ट हो जाएगा। Expressway

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment