Public Holiday: 25 नवंबर को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

Public Holiday: स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर जाने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। राजधानी चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस के मौके पर ...

Photo of author

Sahab Ram

Published

Schools and colleges will remain closed on November 25.

Public Holiday: स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर जाने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। राजधानी चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस के मौके पर 25 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर, 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। सभी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। Public Holiday

वहीं उत्तर प्रदेश में भी गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। हालाँकि, पहले योगी सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा 24 नवंबर को की गई थी। बयान में बताया गया कि यह छुट्टी पहले 24 नवंबर 2025 को होनी थी लेकिन इसे अब 25 नवंबर 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी किया ऐलान

वहीं दिल्ली की सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पर पोस्ट डालकर छुट्टी का ऐलान किया है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र मौके पर 25 नवंबर 2025 को पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का फैसला किया है। सीएम ने आगे लिखा कि-गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। Public Holiday

लेखक के बारे में
Sahab Ram
साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment