Associate Professor : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने साइंस, टेक्निकल एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अंतर्गत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 590 पदों को भरा जाएगा।
अधिक जानकारी
- एसोसिएट प्रोफेसर – 539 पद
- प्रिंसिपल (इंजीनियरिंग कॉलेज) – 25 पद
- प्रिंसिपल (पॉलिटेक्निक कॉलेज) – 26 पद
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास PhD की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- एसोसिएट प्रोफेसर: न्यूनतम 30 वर्ष (अधिकतम सीमा नहीं)
- प्रिंसिपल: न्यूनतम 37 वर्ष (अधिकतम सीमा नहीं)
सैलरी
- चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹1,31,400 तक सैलरी मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल/अन्य राज्य: ₹100
- SC/ST/दिव्यांग/बिहार की महिलाएं: ₹25
- अन्य: ₹100
- फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से होगा।
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
जानें कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html













