न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 10 से ज्यादा ट्रेनें की रद्द, यहां देखें लिस्ट

On: September 2, 2025 9:10 AM
Follow Us:
Los ferrocarriles cancelaron más de 10 trenes

Railway News : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जिस वजह काफी रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी। आइये आपको रद्द ट्रेनों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.09.25, 13.09.25, 20.09.25 व 27.09.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन – भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.09.25, 09.09.25, 16.09.25, 23.09.25 व 30.09.25 को रद्द रहेगी।

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

हरियाणा में ग्रुप ‘डी’ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सीईटी अंकों के आधार पर होगा चयन

3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Railway News

Gold Silver latest Price, 12 February 2026
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment