Haryana Weather : हरियाणा में अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में अलर्ट जारी

Published On: August 28, 2025
Follow Us
There will be heavy rains in Haryana for the next two days

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून सक्रिय है, जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है और लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार प्रदेश में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 29 अगस्त, 30 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके लिए IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है।

जानें आज कहा बारिश की संभावना

IMD के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।

जानें कल 29 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल 29 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Haryana

जानें 30 अगस्त को का अलर्ट

IMD ने प्रदेश में 30 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मेवात, पलवल, राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं यमुनानगर,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,झज्जर,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। Haryana 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment