न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Govt Job : शिक्षा विभाग के 935 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पूरी डिटेल

On: August 28, 2025 4:25 AM
Follow Us:
Recruitment for 935 posts in Education Department

Govt Job : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती 27 अगस्त 2025 से शुरू हुई है। स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के पास यह सुनहरा मौका है।

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (General): 374 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 93 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 150 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 168 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 112 पद
  • पिछड़े वर्ग की महिला (BC Women): 28 पद

Graduate वाले करें आवेदन

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

A 91 km long link expressway will be built here.
ये दो Expressway होंगे कनेक्ट, यहां बनेगा 91 KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे; प्रक्रिया शुरु

आयु सीमा

आयु की अधिकतम सीमा पदानुसार तय की गई है। अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी पुरुष एवं महिला के लिए 40 वर्ष, और एससी/एसटी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। Govt Job

आवेदन शुल्क

  • आवेदन करने समय सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस के रूप में जमा करना होगा।
  • इसके अलावा, बैंक या अन्य माध्यम से होने वाले चार्ज अलग से देने होंगे।
  • जिन उम्मीदवारों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

जानें कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “ऑनलाइन एप्लीकेशन” पर क्लिक करें।
  • New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद सभी आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म पूरा करें।
  • निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

IAS Smita Sabharwal is an example of beauty with brains.
IAS Smita Sabharwal: ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल ये IAS अफसर, खूबसूरती में नहीं किसी अप्सरा से कम

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment