न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Rail Corridor : हरियाणा और UP की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, यहां बनेगा रेल कॉरिडोर

On: August 22, 2025 2:43 AM
Follow Us:
Rail corridor will be built between Haryana and UP

Rail Corridor : हरियाणा और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए दोनों राज्यों के बीच 135 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसमें से 48 किलोमीटर ट्रैक हरियाणा और 87 किलोमीटर ट्रैक UP में बिछाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के संयुक्त प्रयास से लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मंजूरी दे दी है।

शहरों में ट्रैफिक दबाव होगा कम

आपको बता दें कि यह रेलमार्ग शहरी इलाकों से बाहर बनाया जाएगा ताकि शहरों में ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स का दबाव कम हो सके। पहले इसे गाजियाबाद शहर से लाने की योजना थी, लेकिन अब इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बाहर बनाया जाएगा।

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

इन जिलों से गुजरेगा कॉरिडोर

बताया जा रहा है कि ये कॉरिडोर पलवल से सोनीपत तक जाएगा और गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, फरीदाबाद व सोनीपत जैसे जिलों को कवर करेगा। इस मार्ग पर 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें हरियाणा व यूपी के 6–6 प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे। हरियाणा में मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा, बाकीपुर, छायंसा, जवान और फतेहपुर बिलौच जैसे स्टेशन जोड़े जाएंगे। इससे गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, सोनीपत और फरीदाबाद के बीच तेज और सीधी रेल कनेक्टिविटी संभव होगी। Rail Corridor 

 

A 91 km long link expressway will be built here.
ये दो Expressway होंगे कनेक्ट, यहां बनेगा 91 KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे; प्रक्रिया शुरु

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment