न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Weather Update: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

On: August 16, 2025 2:04 AM
Follow Us:
How will the weather be across the country today

Weather Update: देशभर के लगभग सभी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे NCR में झमाझम बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, आगामी रविवार (17 अगस्त) तक दिल्ली-NCR में कभी भी बारिश होने की पूरी संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों में शामिल यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। आइये जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली की बात करें तो शनिवार (16 अगस्त) को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और दिन में तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जाई गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अगले दिन यानी 17 अगस्त को मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

NCR में आज का मौसम

NCR के शहरों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून भी एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (16 अगस्त) को नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

हरियाणा में आज का मौसम

हरियाणा में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में 2 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इससे किसानों का फायदा होगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला 17 अगस्त तक जारी रहेगा, इसके बाद मौसम में बदला आ सकता है।

पंजाब में आज का मौसम

पंजाब में पिछले दिनों से कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 अगस्त को भी बारिश को लेकर कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने पंजाब में 16 अगस्त को भारी बारिश के आसार जताए गए हैं, वहीं, हिमाचल से सटे जिलों में बारिश का अनुमान है.

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में बारिश में कमी आई है, लेकिन जल्द ही मॉनसून फिर परेशानी बढ़ा सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में मॉनसून ट्रफ रेखा अमृतसर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने राजस्थान में 16 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की है.

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

UP में आज का मौसम

UP में मानसून के चलते बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मथुरा, हाथरस, आगरा, अलीगढ, एटा, फिरोजाबाद, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, मैनपुरी, बरेली और संभल में तेज बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. भूस्खलन और जलभराव के चलते रास्ते बंद हैं. इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में 16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है.

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में शनिवार (16 अगस्त) को सक्रिय से लेकर प्रबल मॉनसून की स्थिति रहेगी. मौसम विभाग ने कहा है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में तेज बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी है.

A high-speed rail corridor will be built alongside this expressway.
Rail corridor : इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 12 जिलों की चमकेगी किस्मत!

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment